उत्तर प्रदेश : एक परिचय | उत्तर प्रदेश की जानकारी

उत्तर प्रदेश : एक परिचय

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है।

उत्तर प्रदेश की सीमा कुल 9 राज्यों से लगी है , राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।

  • उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है ,प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया , पश्चिमी जिला शामली , उत्तरी जिला सहारनपुर , दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
  • उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जिलो को स्पर्श करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है तथा सर्वाधिक सीमा की लम्बाई भी मध्य प्रदेश के सांथ है|
  • उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 23°52′ उत्तरी अक्षांश से 30°24′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 77°05′ पूर्वी देशांतर से 84°38′ पूर्वी देशांतर तक है। पूर्व से पश्चिम तक इसकी लम्बाई 650 km तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लम्बाई 240 km है।
  • सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 4 जिले –लखीमपुर खीरी (7680 वर्ग किमी), सोनभद्र (6905 वर्ग किमी), हरदोई (5986 वर्ग किमी), सीतापुर (5743 वर्ग किमी)
  • न्यूनतम क्षेत्रफल वाले 4 जिले – हापुड़ (660 वर्ग किमी), गाज़ियाबाद (910वर्ग किमी), भदोही या संत रविदास नगर (1015 वर्ग किमी), शामली (1043 वर्ग किमी)
  • उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया , पश्चिमी जिला शामली , उत्तरी जिला सहारनपुर , दक्षिणी जिला सोनभद्र है। उत्तर प्रदेश की सीमा एकमात्र देश नेपाल से उत्तर में मिलती है। नेपाल से उत्तर प्रदेश के 7 जिले महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत सीमा बनाते है , प्रदेश की नेपाल सीमा से लम्बाई लगभग 579 km है
  • विभिन्न राज्यों से लगे उत्तर प्रदेश के जिले

    • हिमांचल प्रदेश – सहारनपुर
    • हरियाणा – सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा
    • राजस्थान – मथुरा, आगरा
    • मध्य प्रदेश – आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बाँदा, चित्रकूट, इलाहाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र
    • छत्तीसगढ़ – सोनभद्र
    • झारखण्ड – सोनभद्र
    • बिहार – सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज
    • उत्तराखंड – सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली , पीलीभीत
    • दिल्ली – गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर

    राज्य

    उत्तर प्रदेश

    राजधानी

    लखनऊ (1921 से)

    पूर्व नाम

    संयुक्त प्रान्त

    राज्य की विधिक स्थापना

    1 November, 1956

    राजकीय भाषा

    हिन्दी (दुसरी उर्दू)

    राजकीय पशु

    बारहसिंगा

    राजकीय पक्षी

    सारस अथवा क्रौंंच

    राजकीय वृक्ष

    अशोक

    राजकीय पुष्प

    पलाश (जनवरी 2011 से)

    राजकीय चिन्ह

    एक वृत्त मे मछली, 1 तीरधनुष (यह चिन्ह 1938 से स्वीकृत है)

    विधान मण्डल

    द्विसदनात्मक

    विधान सभा सदस्यो की संख्या

    403+1 = 404 (एक एंग्लो इण्डियन)

    विधान परिषद् सदस्यो की संख्या

    99+1 = (एक एंग्लो इण्डियन)

    लोक सभा सदस्यो की संख्या

    80

    राज्य सभा सद्सयो की संख्या

    31

    उच्च न्यायालय

    इलाहाबाद (खण्डपीठ – लखनऊ)

    सम्भागो की संख्या

    18

    जिलो की संख्या

    75

    महानगर (10 लाख से अधिक जनसंख्या)

    6

    तहसीलो की संख्या

    316

    ब्लाको की संख्या

    821

    नगर एवं नगर समूह

    630

    नगर निगमे – 13

    नवीन निगम – सहारनपूर 2009

    नगर पालिका परिषद

    194

    नगर पंचायते

    423

    जिला पंचायते

    75

    क्षेत्र पंचायते

    821

    ग्राम पंचायते

    51,914

    आबाद ग्राम

    97,941

    कुल ग्राम

    1,06,774

    प्रथम मुख्यमंत्री

    पंगोविन्द बल्लभ पंत

    प्रथम राज्यपाल

    श्री  मती सरोजनी नायडू

    प्रथम विधान सभा का गठन

    8 March, 1952

    प्रथम विधान सभा अध्यक्ष

    राजर्षि पुरुषोत्तम दास डण्डन

    प्रथम विधान परिषद सभापति

    चन्द्रभान

    प्रथंम मुख्य न्यायाधीश

    न्यायमूर्ति कमला कान्त वर्मा

    प्रथम महिला मुख्यमंत्री

    श्री मती सुचेता कृपलानी

    प्रथम दलित महिला मुख्यमंत्री

    सुश्री मायावती

    प्रथम लोकायुक्त

    विश्नम्भर दयाल

    प्रथम विश्वविद्यालय

    इलाहाबाद विश्वविद्याल्य 1887

    Leave a Comment