उत्तर प्रदेश का परिचय |उत्तर प्रदेश के जिले | भौगोलिक परिचय

उत्तर प्रदेश एक परिचय

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है यह जनसँख्या की दृष्टि से भरत का सबसे बड़ा राज्य व क्षेत्रफल की दृष्टि चौथा सबसे राज्य है
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है।
उत्तर प्रदेश की सीमा कुल 9 राज्यों से लगी है , राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है ,प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया , पश्चिमी जिला शामली , उत्तरी जिला सहारनपुर , दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जिलो को स्पर्श करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है तथा सर्वाधिक सीमा की लम्बाई भी मध्य प्रदेश के सांथ है|
उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 23°52′ उत्तरी अक्षांश से 30°24′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 77°05′ पूर्वी देशांतर से 84°38′ पूर्वी देशांतर तक है। पूर्व से पश्चिम तक इसकी लम्बाई 650 km तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लम्बाई 240 km है।
सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 4 जिले –लखीमपुर खीरी (7680 वर्ग किमी), सोनभद्र (6905 वर्ग किमी), हरदोई (5986 वर्ग किमी), सीतापुर (5743 वर्ग किमी)
न्यूनतम क्षेत्रफल वाले 4 जिले – हापुड़ (660 वर्ग किमी), गाज़ियाबाद (910वर्ग किमी), भदोही या संत रविदास नगर (1015 वर्ग किमी), शामली (1043 वर्ग किमी)
उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया , पश्चिमी जिला शामली , उत्तरी जिला सहारनपुर , दक्षिणी जिला सोनभद्र है। उत्तर प्रदेश की सीमा एकमात्र देश नेपाल से उत्तर में मिलती है। नेपाल से उत्तर प्रदेश के 7 जिले महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत सीमा बनाते है , प्रदेश की नेपाल सीमा से लम्बाई लगभग 579 km है


विभिन्न राज्यों से लगे उत्तर प्रदेश के जिले
हिमांचल प्रदेश – सहारनपुर
हरियाणा – सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा
राजस्थान – मथुरा, आगरा
मध्य प्रदेश – आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बाँदा, चित्रकूट, इलाहाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र
छत्तीसगढ़ – सोनभद्र
झारखण्ड – सोनभद्र
बिहार – सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज
उत्तराखंड – सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली , पीलीभीत
दिल्ली – गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर

उत्तर प्रदेश के भौगोलिक परिचय

उत्तर प्रदेश नाम से राज्य का गठन:- 24 जनवरी 1950 को
राज्य का पुनर्गठन:- 1 नवम्बर 1956 को
9 नवम्बर 2000 (13 जिलों को काटकर उत्तराखंड बना)
राजकीय भाषा:- 1947 से हिंदी I तथा 1989 से उर्दू II
राजकीय पशु:- बारह सिंघा
राजकीय पक्षी:- सारस अथवा क्रौंच
राजकीय व्रक्ष :- अशोक
राजकीय पुष्प:- पलास या टेशू (4 जनवरी 2011 से)
राजकीय खेल:- हॉकी
राजकीय चिन्ह :- 1 व्रत में 2 मछली, 1 तीर धनुष, (यह चिन्ह 1938 में स्वीकृत हुआ)
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सम्मलित उत्तर प्रदेश के जिले :- 8 ( मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंद शहर, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली )
एनसीआर में शामिल करने हेतु प्रस्तावित जिले:- शामली,मथुरा,अलीगढ़,हाथरस,सहारनपुर
अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं हेतु राज्य में एनआरआई विभाग का गठन :- 18 जुलाई 2014 को
उत्तर प्रदेश में एनआरआई दिवश मनाया जाता है :- जनवरी में प्रतिवर्ष
प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या:- 14.12 करोड़ (जनवरी 2017 में)
राज्य विधान मण्डल:- दिवसदनात्मक
राज्य विधान सभा का प्रथम गठन:- जुलाई 1937
1967 तक विधान सभा सदस्यो की कुल संख्या:- 431
प्रथम बार राष्ट्रपति शाशन:- 25-02-1968 से 25-02-1969 तक
अब तक कुल राष्ट्रपति शाशन:- 10 बार
जिलों की संख्या:- 75
तहशीलो की संख्या:- 341(उत्तर प्रदेश 2016)
नगर निकायों वाले कुल नगर:- 653 (अगस्त 2017)
ब्लाकों की संख्या:- 851 (अगस्त 2017)
आबाद ग्राम:- 97,814 (उ0प्रदेश 2016)
कुल ग्राम :- 1,06,774 (उ0प0 2016)


स्थिति
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल उत्तराखंड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। प्रदेश के उत्तरी एवम पूर्वी भाग की तरफ़ पहाड़ तथा पश्चिमी एवम मध्य भाग में मैदान हैं। उत्तर प्रदेश को मुख्यतः तीन क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है।

उत्तर में हिमालय– यह् क्षेत्र बहुत ही ऊँचा-नीचा और प्रतिकूल भू-भाग है। यह क्षेत्र अबउत्तरांचल के अन्तर्गत आता है। इस क्षेत्र की स्थलाकृति बदलाव युक्त है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 300 से 500मीटर तथा ढलान 150 से 600 मीटर/किलोमीटर है।
मध्य में गंगा का मैदानी भाग– यह क्षेत्र अत्यन्त ही उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र है। इसकी स्थलाकृति सपाट है। इस क्षेत्र में अनेक तालाब, झीलें और नदियाँ हैं। इसका ढलान २ मीटर/किलोमीटर है।
दक्षिण का विन्ध्याचल क्षेत्र– यह एक पठारी क्षेत्र है, तथा इसकी स्थलाकृति पहाड़ों, मैंदानों और घाटियों से घिरी हुई है। इस क्षेत्र में पानी कम मात्रा में उप्लब्ध है।


जलवायु
उत्तर प्रदेश की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है। राज्य में औसत तापमान जनवरी में 12.50 से 17.50 से. रहता है, जबकि मई-जून में यह 27.50 से 32.50 से. के बीच रहता है। पूर्व से (1,000 मिमी से 2,000 मिमी) पश्चिम (610 मिमी से 1,000 मिमी) की ओर वर्षा कम होती जाती है। राज्य में लगभग 90 प्रतिशत वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान होती है, जो जून से सितम्बर तक होती है। वर्षा के इन चार महीनों में होने के कारण बाढ़ एक आवर्ती समस्या है, जिससे ख़ासकर राज्य के पूर्वी हिस्से में फ़सल, जनजीवन व सम्पत्ति को भारी नुक़सान पहुँचता है। मानसून की लगातार विफलता के परिणामस्वरूप सूखा पड़ता है व फ़सल का नुक़सान होता है।

Leave a Comment